बुधवार, 14 जुलाई 2021

matar makhane korma recipe step by step

मटर मखाने कोरमा -मटर माखन कोरमा एक पंजाबी नार्थ इंडियन डिश है जिसे बनाना बहुत ही आसान है।  ये रेसिपी मटर और मखाने से तैयार की जाती है।  माखन अक्सर हर किसी के मिल ही जाते है।  अगर मखाने न भी हो तोह इसे केवल खोये और मटर से भी आप तैयार केर सकते है। 

सामग्री :-
१-१ कप मखाने 
२-१ कप उबले मटर 
३-२ चम्मच खसखस को १/२ घंटे के लिए पानी में भिगो के रख दें। 
४-१ छोटी ईलायची 
५-१ टीस्पून नमक 
६- टीस्पून लालमिर्च 
७-१ टीस्पून धनिए का पाउडर 
८-१/२ टीस्पून गरम मसाला 
९-१/४ टीस्पून हल्दी 
१०-१०० ग्राम पनीर 
११-१ १/२ करछी रिफाइंड आयल 
१२-बारीक़ कटा धनिए कटा हुआ थोड़ा सा 
१३-२ प्याज़ का पेस्ट 
१४-१ टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
१५-२ टमाटर का पेस्ट 
१६ १/२ कप दही 

बनाने की विधि:-
-कुकर में १/२ करछी रिफाइंड आयल गरम केर लें। 
-आयल गरम होने के बाद छोटी इलायची चटकने दें। 
-फिर २ मिनट मखाने भी पकाएं फिर इसमें खसखस,१/४ टीस्पून नमक,मटर २ मिनट के लिए पकाएं। इन सबको -कुकर में १ विसिल  पकाएं।
-फिर कुकर नीचे उतरकर पूरी विसिल निकाल दें। 
-कड़ाई में १ करछी रिफाइंड आयल लेकर गरम होने के बाद इसमें प्याज़ का पेस्ट ,अदरक लहसुन का पेस्ट पिंक होने तक भुने। 
-फिर इसमें सभी सूखे मसाले ,टमाटर का पेस्ट ,पनीर और खोये को खोल खोल केर डाल दें। 
-फिर इसमें १/२ कप दही ,कुकर का मसाला ५-७ मिनट के लिए पकाएंगे। 
-फिर १ कप पानी  डालकर ५ मिनट तक  पकाएं। और तैयार है मटर मखाने कोरमा। इस डिश को आप नान रोटी बिरयानी किसी के साथ भी परोस सकते है। 



मंगलवार, 13 जुलाई 2021

dahi veg biryani recipe step by step

दही बिरयानी:
 बिरयानी शब्द फ़ारसी भाषा से लिया गया हैं. फ़ारसी भाषा मुग़ल,अफगान, और अरब तुर्क शासको के दरबार की भाषा थी.बिरयानी दाल और चावल और कई तरह के मसलों के साथ दम के साथ बनाये जाने वाला व्यंजन है।  
दुनियाभर में हैदराबादी बिरयानी प्रसिद्ध है। इसे कई तरह से बांया जाता है।  और आज में यहाँ दही के साथ बनाने जा रही हूँ। 

सामग्री :-
१-२ कप चावल १ घंटे के लिए भिगो दें 
२- १ कप दही 
३-२ स्पून चने की दाल 
४- १ स्पून उरद की दाल 
(चने की दाल और उरद की दाल को १ घंटे के लिए भिगो दें )
५ -१ प्याज बारीक़ कटा हुआ. 
६ -१ टमाटर 
७-१ हरीमिर्च बारीक़ कटी हुई 
८-१/टीस्पून राइ 
९-१ कप मिक्स वेज 
(शिमलामिर्च,पत्तागोभी,गाजर,लम्बी कटी हुई प्याज)
१०-१ १/२ करछी रिफाइंड आयल 
११ -२ टीस्पून नमक 
१२-१/४ टीस्पून से थोड़ा काम लालमिर्च 
१३-१ चुटकी हल्दी 
१४-१/४ टीस्पून चाटमसाला या पावभाजी मसाला 
१/४ टीस्पून गरम मसाला 
१५-थोड़ा सा हरा धनिए बारीक़ कटा हुआ
 १६-१/२ टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
बिरयानी 


बनाने की विधि:-
१-कड़ाई में आयल गरम होने के बाद मिक्स वेग डालना है और इसे २ मिनट तक फ्राई करने के बाद निकल लें।  
२-अब कड़ाई के बचे आयल में राइ चटकने के बाद हरीमिर्च ,प्याज बारीक कटी हुई ,अदरक लहसुन का पेस्ट ,और टमाटर का पेस्ट १ मं बाद ही प्याज़ के ऊपर डालें।  और २-३ मिनट पकाएं। 
३- अब दोनों भीगी हुई दाल, चावल, नमक, लालमिर्च,हल्दी, ३ १/२  कप पानी डालकर पानी सूखने तक पकाएं। 
४-उसके बाद दही पलाइन करने के बाद फ्राई मिक्स सब्ज़ी,पावभाजी मसाला ,गरम मसाला डालकर हलके हाथ से चलकर १० मिनट तक धीमी आंच पर रख दें. और तैयार है दही बिरयानी।