बुधवार, 19 सितंबर 2018

CHHOLE BANANE KI RECIPE

सामग्री :-
१:- २५० ग्राम काबुली चने (५-७ घंटे के लिए भिगो दे )
२, १ चामच नमक
३, १ चम्मच आयल
४, १ चम्मच चाय पत्ती
५, १/२ गिलास पानी
६, १ उबला आलू
७, १/२ कप इमली +१ कप पानी में भिगोकर १/२ घंटे के लिए भिगो कर रख दे
८, ३ चम्मच चन्ना मसाला
९, १/२ टीस्पून अनारदाना
१० ,१/२ टीस्पून लालमिर्च
११, १ टीस्पून कालानमक पीसा हुआ
१२, १ टीस्पून धनिए पाउडर
१३, २ टमाटर गोल-२ कटे हुए
१४, २ प्याज़ लम्बे-२ कटे हुए
१५, ४-५ हरीमिर्च लम्बाई में कटी हुई
१६, १ टुकड़े अदरक कदूकस किया हुआ
१७,२ करछी रिफाइंड आयल
विधि :-एक बर्तन में एक गिलास पानी डालकर उसमें चाय  पत्ती डालकर उबाल लें | और छान लें |
फिर एक कुकर में चने नमक ,आयल और चाय का पानी डालकर  और १/२ गिलास पानी डालकर ४-५ विसिल लगवाएं | फिर एक कड़ाई में १ करछी रिफाइंड आयल डाल दें १/२ टीस्पून धनिए पाउडर १/२ टीस्पून लालमिर्च ,१/२ टीस्पून कालानमक डालकर भून ले फिर इसमें ,चने ,उबले हुए आलू और इमली का पानी डालकर अचे से मिक्स केर लें गैस इसे ५-७ मं तक पकाएं फिर इसे अलग देंगे में निकाल लें फिर से एक कड़ाई में १ करछी रिफाइंड ोली डाले | फिर इसमें टमाटर कटा हुआ , हरीमिर्च , अदरक भूनकर छोले ले ऊपर डाल दे और ऊपर से कच्चा प्याज़ डालकर सर्व करें |









CHANA MASALA BANANE KI METHOD

सामग्री :-

१, २ टीस्पून जीरा,
२, १/२ टीस्पून सौंफ
३, १/४ टीस्पून अजवाइन
४, १ टुकड़ा जायफल
५, १ टुकड़ा जावित्री
६, २ लौंग
७, २ छोटा टुकड़ा दालचीनी
८. १/२ बड़ी इलायची
९, १ टीस्पून साबुत धनिए धनिआ
१०, २ साबुत लालमिर्च
११ १ छोटा टुकड़ा सौंठ
१२ , १ छोटा टुकड़ा हींग
१३ , १ चम्मच अनारदाना

विधि :-
गैस पर कड़ाई रखिये और कड़ाई में इन( १  से लेकर १३ तक )सब मसलों को ५-१० मिनट तक धीमी आंच पर भून लें | नीचे उतारकर ठंडा करले | और ,मिक्सी में पीस लें | चना मसाला तैयार है

BHATURE BANANE KA SIMPLE METHOD

सामग्री:-
१, ५०० ग्राम मैदा
२, १ टीस्पून नमक
३, १ सोडा वाटर की बोतल ३०० ml की
विधि:-

एक बर्तन ले उसमें मैदा ,नमक , डालकर सोडावाटर से ही गूँथलें | और इस आटे  को १ घंटे के लिए रख दें ||
फिर कड़ाई में आयल को अचे से गरम कर लें और इस आटे की लोई बनाकर बेल के और इसे कड़ाई में तल लें
बटुरा तैयार हैं |













\

SOOJI KI IDLI BANANE KI RECIPE

सामग्री :-
१ , १ कटोरी सूजी
२.  टीस्पून नमक
३. २ चम्मच दही
४, १ सैशे  फ्रूट साल्ट ईनो
५ ,१ /२ कप पानी

             

विधि:-

एक बर्तन में सूजी दही नमक डालकर अचे से घोल ले और १/२ घंटे के लिए रख दें | गैस पर इडली के सांचे में  १ गिलास पानी डालकर रखे और जो सूजी का घोल बनाया था उसमें इनो  डालकर अचे से मिक्स कर लें | और इडली के सांचे को आयल से ग्रीस कर ले और उसमें सूजी के मिक्सर एक एक चम्मच डाल दे फिर इडली स्टैंड में सेट करके ऊपर से ढकन लगाकर २० मिनट के लिए रख दें | इडली को सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसें | 

सोमवार, 10 सितंबर 2018

RAJMA BANANE KI RECIPE

सामग्री :-
१. १ कटोरी राजमा (६ घंटे के लिए भिगो के रख दे )
२. १ करछी तेल
३ ,२ प्याज़ का पेस्ट
४, ३ टमाटर का पेस्ट
५ ,१ चम्मच अदरक लहसुन,हरीमिर्च  का  पेस्ट
६,१ टीस्पून धनिआ पाउडर
७. नमक स्वादानुसार
८. १/४ टीस्पून हल्दी
९. १ टीस्पून राजमा मसाला
१० १/२ टीस्पून लालमिर्च पाउडर
११, थड़ी सी धनिआ की पत्ती
                             
विधि:-
कुकर में राजमा को डालें फिर उसमें पानी ,नमक और एक टीस्पून तेल डालकर उबालें | दूसरी तरफ कड़ाई में १ करछी तेल डालें | तेल गरम होने पर उसमे अदरक लहसुन हरीमिर्च का पेस्ट डालकर २ मं के लिए भुने  | फिर इसमें प्याज़ का पेस्ट डालकर गुलाबी होने तक भुने | फिर टमाटर और सारे सूखे मसाले डालकर तब तक भुने जब तक मसाला तेल न छोड़ दे | फिर इसमें उबले हुए राजमा दाल कर ५ मं के लिए भुने | १/२ गिलास पानी डालकर १ उबाल आने तक पकाएं | ऊपर से हरा धनिए की पट्टी डालें | चावल या रोटी के साथ परोसे | 

सोमवार, 3 सितंबर 2018

SHAHI PARANTHA BANANE KI VIDHI

सामग्री:-
१. ३ कप मैदा
२. १/२ स्पून नमक
३. १ कप दूध
४. १/२ कप पानी
६. १/४ कप देसी घी और तेल
७. २ स्पून  मैदा १ स्पून  घी के साथ इसका एक कटोरी में पेस्ट बना लें
१/२ कप सूखा मैदा

विधि :-
१.सबसे पहले मैदा नमक दूध डालकर पानी के साथ गूंथ लें
२. फिर तीन लोई बनाकर अलग २ बेल लें
३. तीन बीली हुई रोटियों को एक के ऊपर एक रख दें
४. फिर इसको चाकू की मदद से ३ पार्ट में काट लें
५. फिर ३ लोई को बेलकर इसे फिर सेके |
६ ऊपर से देसी घी लगाकर दही या सब्ज़ी के साथ सर्व करें |






MUGLAI PANEER BANANE KI VIDHI

सामग्री:-
१. २५० ग्राम पनीर
२. प्याज का पेस्ट
३. १ चम्मच अदरक ,लहसुन ,और हरीमिर्च का पेस्ट
४. २ टमाटर का पेस्ट
५. १ प्याज बारीक़ पीस में कटी हुई
६. १ शिमलामिर्च बारीक़ कटा हुआ
७. १ टुकड़ा टमाटर बारीक़ कटा हुआ
८. १/२ कप खोया
९. १/२ कप मलाई या क्रीम
१०. १ टीस्पून गरम मसाला
११. १ टीस्पून लालमिर्च
१२. १ टीस्पून नमक
१३. १/४ टीस्पून हल्दी
१४. १ टीस्पून धनिआ पाउडर
१५. २ टेबल स्पून तेल
१६. २ चम्मच काजू बादाम दरदरे कूटे हुए

विधि:-
१. पहले कड़ाई में १ टेबल स्पून तैल  डालें
२.इसमें शिमलामिर्च, प्याज और टमाटर कटे हुए डाल दें फिर २ मिनट  बाद इसमें मोटे -२ पीसेस में कटा पनीर डालें और २ मिनट तक भुनने के बाद एक अलग प्लेट में निकल लें |
३. फिर कढ़ाई के बचे हुए तेल में १ टेबल स्पून तेल और डालें |
४. तैल गरम होने के बाद इसमें अदरक लहसुन.हरीमिर्च का पेस्ट डालें |  भुनने के बाद इसमें प्याज का पेस्ट डालें | प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भुने |
५. फिर इसमें टमाटर का पेस्ट और सूखे मसाले डालकर अच्छे से भूने |
फिर इसमें तली हुई शिमलामिर्च,प्याज टमाटर और पनीर डाल दें ,२ मिनट बाद काजू बादाम खोया और मलाई डालकर भुए जब तक साइड से सब्ज़ी  तेल ना छोड दें |
६. १ कप पानी डालकर ५ मिनट और पकाएं|
७, तैयार  है मुगलई पनीर ,इसे नान के साथ परोसें |


BEAN SALAD BANANE KI VIDHI

सामग्री:-
१. १/२ कप मूंगफली के दाने (थोड़ा सा गरम करके छिलका उतार लें | फिर दरदरा कूट लें | 
२. १ कप टमाटर कटा हुआ 
३. १ कप अनारदाना और अंगूर, ककड़ी 
४. १ कप पत्तागोभी बारीक़ कटी हुई 
५. १/२ निम्बू का रास 
६. १/२ चम्मच चाट मसाला 
७. १/४ टीस्पून नमक 
८. थोड़ा सा थोड़ा सा हरा धनिआ बारीक़ कटा हुआ 
९. १ हरीमिर्च बारीक़ कटी हुई. 

विधि :
एक बर्तन ले | उसमे मूंगफली से लेकर हरीमिर्च साडी सामग्री दाल दे | और अच्छे से मिक्स कर लें | 
तैयार है बीन सलाद | 



शनिवार, 1 सितंबर 2018

RAJBHOG HALWA BANANE KI VIDHI

सामग्री :-
  १. १ कप सूजी
२. १ कप दूध 
३. ३ कप पानी 
४. २ चम्मच या १/२ कप खोया 
५. १ १/२ कप चीनी 
६. १/२ कप से थोड़ा ज्यादा देसी घी 
७. २-३ पत्ती केसर की 
८.  २ छोटी इलायची 
९. २ चम्मच सूखा मेवा (काजू,बादाम,किशमिश)
१०. २ चम्मच बेसन 
११. १ चुटकी जलेबी का कलर 
१२. १ चम्मच खरबूजे के बीज 
१३. २-३ ड्रॉप्स गुलाबजल 
१४ थोड़ी सी गुलाब की पंखुड़ियां और चांदी  की बरख | 

विधि :-

सबसे पहले एक बर्तन में दूध पानी उबलनेउबलने रखें | इसमें िकुटी हुई इलायची केसर और कलर चीनी ,गुलाब जल डालकर अच्छे से घुलने तक पकाएं | इसको एक तरफ रख दें फिर कड़ाई में देसी घी डालकर सूजी डालकर धीमी आंच पर हल्का गुलाबी होने तक भुने फिर सिम  आंच पर धीरे २  चाशनी वाला पानी डालें और हिलाते जाएं | फिर इसमें ड्राई फ्रूट,खोया हाथ से खोलकर डालें डेमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक पानी सुख न जाएं | फिर एक बर्तन में निकलकर उसके ऊपर गुलाब की पंखुड़ी और चांदी की बरख सर्व करें | 


BREAD ROLL BANANE KI VIDHI

सामग्री:-

१. ५ उबले हुए आलू
२. १/४ टीस्पून भुना जीरा पाउडर
३. १/४ टीस्पून सौंफ
४. नमक स्वादानुसार
५. १/२ टीस्पून लालमिर्च
६. १/४ टीस्पून अमचूर पाउडर
७. अदरक का पेस्ट
८.१/२ कटोरी धनिआ कटी हुई
९. १ हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
१०, ८-१० स्लाइस ब्रेड की |
११. एक कटोरी में थोड़ा सा पानी ब्रेड को गीला करने के लिए
१२ तलने  के लिए तैल

विधि:-
उबले हुए आलू में भुना जीरा से लेकर हरी मिर्च तक सब डालकर अच्छे  से मिक्स कर लें | फिर कड़ाई में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें ब्रेड को हाथ में लेकर पानी से गीला करके उसके ऊपर आलू का मिक्सर रखकर उसे अंडाकार शेप मे अच्छे से रोल केर लें | फिर इसे कड़ाई में डालकर मध्यम आंच पैर ब्राउन होने तक सेक लें | फिर इसे चटनी के साथ सर्व करें | 

NAVRATAN CHATANI KI VIDHI

सामग्री:-
१. १०० ग्राम अमचूर साबुत (१ गिलास पानी में २ घंटे के लिए भिगो दे
२. १/४ चम्मच सौंफ
३. १ टुकड़ा तेजपत्ता
४. १ छोटा टुकड़ा जायफल
५. १ छोटा टुकड़ा जावित्री
६. १/४ छोटा चम्मच जीरा
७. १ छोटा टुकड़ा सौंठ |
८. १/२ कप चीनी
९. ५० ग्राम गुड़
१०. १/२ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
११. १/२ टीस्पून काला नमक
१२. १/२ टीस्पून सफ़ेद नमक
१३. लालमिर्च
१४. १/२ टीस्पून गरम मसाला
१५. १ चुटकी हींग
१६. ८-१० छुआरे २ घंटे के लिए भिगो के रख दे फिर इसे ४ पीस में काट लें
१७. २ चम्मच तरबूज के बीज
१८. २ चम्मच काजू किशमिश

विधि:-
       अमचूर  से लेकर सौंठ तक  की सामग्री एक बर्तन में लेकर एक साथ १० मिनट के लिए सिम पर उबाल लें | ठंडा करके इसे मिक्सी में पीस लें |फिर  इसे छान लें | फिर इस अमचूर के पानी को उबलने के लिए गैस पैर रख दें | फिर गुड़ डाले थोड़ी थोड़ी शकर डालकर करछी से चलते रहे फिर सरे सूखे मसाले डाल दें फिर छुआरे काजू किशमिश डाले | जैसे ही चटनी गढ़ी हो जाये | फिर उसके बाद तरबूज के बीज डालें | फिर ठंडा करके काम में लाएं |



BHINDI KI SABJI BANANE KI VIDHI

सामग्री:-

१. १/२ किलो भिंडी                                         
२. १ करछी तेल
३ नमक स्वादानुसार
४. १ छोटा चम्मच धनिआ  पाउडर
५. १/२ चम्मच मिर्ची
६. १/४ चम्मच हल्दी
७. २ प्याज
                               


विधि:-
 
      भिंडी को गोल या लम्बाई में काटें \और प्याज को भी लम्बाई में काट ले
     गैस चालू करिए |गैस पर कड़ाई रखकर उसमें तेल डालें | तेल गरम होने के बाद उसमें  भिंडी डालें
    फिर इसमें नमक और हल्दी डालें फिर भिंडी थोड़ी नरम हो जाये तब इसमें प्याज डाल दें फिर इसमें धनिआ और मिर्ची डालकर और करछी से मिक्स करें | फिर ढकन से ढक कर १० मं के लिए १० मिनट के लिए रख दें |
फिर १० मिनट बाद गैस बंद करके भिंडी ककी सब्ज़ी को सर्व करें |



शुक्रवार, 31 अगस्त 2018

DOODH SE PANEER BANANE KI VIDHI

सामग्री :-

१. १ किलो दूध
२. २ चम्मच खट्टा दही या १  निम्बू

 विधि:- गैस पैर दूध को उबलने के लिए रखें | उबाल आने पर उसमे खट्टा दही या निम्बू  डाले थोड़ी देर तक चम्मच से चलते रहे तोह आप देखेंगे की दूध से पनीर अलग हो जाएगा और हरे कलर का पानी अलग हो जायेगा फिर इसे एक छन्नी की सहायता से पनीर को अलग करले | फिर एक कपडे में पनीर को लपेटकर उसके ऊपर कुछ भारी चीज़ रख दे | कुछ देर बाद उसे फ्रीज में सेट होने के लिए रख दे |

गुरुवार, 30 अगस्त 2018

SHAHI BREAD BANANE KI VIDHI

१. ८ से १० ब्रेड स्लाइस
२. १ चुटकी तंदूरी कलर
3.  कप चीनी
4.  छोटी इलायची
५. १ कप पानी
६. २-३ बूंदे गुलाबजल
७. २ बूंदे नीबुरास
८। १ कप से  थोड़ा काम दूध
९. १ कप फ्रेश क्रीम या मलाई
१०. १/२ कप से थोड़ा खोया
११. 1. -३ चम्मच काजू,,बादाम,पिस्ता बारीक़ कटे हुए
१२. १/२ कप नारियाल का बुरा,
१३. २-३ बूंदे येलो कलर
14. २ बूँद रेड कलर
१५ २ बूंदे ग्रीन कलर



चाशनी बनाने की विधि :-चीनी पानी को गैस पर उबलने के लिए रखे \चीनी घुलने के बाद नीबुरास डाले ,इलाइची डाले इसे जब तक पकायें जब तक गाढ़ापन न आ जाये |  गैस बंद करके इसमें गुलाबजल और तंदूरी कलर डाले
चाशनी दो तार की होनी चाहिए |
ब्रेड को प्लेट पैर फैलाकर चम्मच से दूध डाले फिर तेज आंच पैर डीप फ्राई करना है | फिर इस ब्रेड को चाशनी में दाल दे ब्रेड को चाशनी में से निकलकर ठंडा करें |
नारियल के तीन भाग करे जिसमें पहले भाग में येलो कलर ,दूसरे भाग में रेड कलर और तीसरे भाग में ग्रीन कलर डालें इसके बाद एक कटोरी में मलाई  और खोया डालकर अच्छे से मिक्स केर ले | अब हर ब्रेड के पीस  पर १-१ चम्मच मलाई लागले फिर उसके ऊपर रेड,येलो ,ग्रीन कलर का नारियाल बुरा डालना है | उसके ऊपर कटा हुआ ड्राई फ्रूट डालकर परोसें |
















बुधवार, 29 अगस्त 2018

TAVA NAAN BANANE KI VIDHI

सामग्री :-
१-३ कप
2-2 चम्मच मक्खन
३ -१/२ चम्मच नमक
४ -१/२ कप कुनकुना पानी
५ -१/२ चम्मच यीस्ट पाउडर
६ -१ छोटा चम्मच चीनी
७ -१ कप से थोड़ा कम दूध
८ देसी घी
९ कलोंजी  नान पे लगाने के लिए |
१० -धनिआ पत्ती

विधि :-
१-एक कटोरी में पानी चीनी  और यीस्ट घोलकर  एक साइड रख दे |
२ -१० मिनट के बाद मैदे में मक्खन और नमक मिलाकर यीस्ट वाले पानी के साथ थोड़ा-२ दूध  डालकर गुंथे |
३ -इस आटे को एक डिब्बे में डालकर गरम स्थान पर ४ घंटे के लिए रख दे |
४ रोटी से मोटी लोई लेकर इसको बेलना है |
५ एक कटोरी में पानी लेते हैं रोटी की ऊपर हलके हाथ से पानी लगाकर तवे पर डालते है
६:-तवे पर राखी नान के ऊपर थोड़ी सी कलोंजी और धनिआ  लगा देते है
७तवे को उल्टा करके सेक लेते है |
८:तवे  से उतारने के बाद देसी घी लगते है  तैयार है नान |