शनिवार, 1 सितंबर 2018

RAJBHOG HALWA BANANE KI VIDHI

सामग्री :-
  १. १ कप सूजी
२. १ कप दूध 
३. ३ कप पानी 
४. २ चम्मच या १/२ कप खोया 
५. १ १/२ कप चीनी 
६. १/२ कप से थोड़ा ज्यादा देसी घी 
७. २-३ पत्ती केसर की 
८.  २ छोटी इलायची 
९. २ चम्मच सूखा मेवा (काजू,बादाम,किशमिश)
१०. २ चम्मच बेसन 
११. १ चुटकी जलेबी का कलर 
१२. १ चम्मच खरबूजे के बीज 
१३. २-३ ड्रॉप्स गुलाबजल 
१४ थोड़ी सी गुलाब की पंखुड़ियां और चांदी  की बरख | 

विधि :-

सबसे पहले एक बर्तन में दूध पानी उबलनेउबलने रखें | इसमें िकुटी हुई इलायची केसर और कलर चीनी ,गुलाब जल डालकर अच्छे से घुलने तक पकाएं | इसको एक तरफ रख दें फिर कड़ाई में देसी घी डालकर सूजी डालकर धीमी आंच पर हल्का गुलाबी होने तक भुने फिर सिम  आंच पर धीरे २  चाशनी वाला पानी डालें और हिलाते जाएं | फिर इसमें ड्राई फ्रूट,खोया हाथ से खोलकर डालें डेमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक पानी सुख न जाएं | फिर एक बर्तन में निकलकर उसके ऊपर गुलाब की पंखुड़ी और चांदी की बरख सर्व करें | 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें