शनिवार, 1 सितंबर 2018

NAVRATAN CHATANI KI VIDHI

सामग्री:-
१. १०० ग्राम अमचूर साबुत (१ गिलास पानी में २ घंटे के लिए भिगो दे
२. १/४ चम्मच सौंफ
३. १ टुकड़ा तेजपत्ता
४. १ छोटा टुकड़ा जायफल
५. १ छोटा टुकड़ा जावित्री
६. १/४ छोटा चम्मच जीरा
७. १ छोटा टुकड़ा सौंठ |
८. १/२ कप चीनी
९. ५० ग्राम गुड़
१०. १/२ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
११. १/२ टीस्पून काला नमक
१२. १/२ टीस्पून सफ़ेद नमक
१३. लालमिर्च
१४. १/२ टीस्पून गरम मसाला
१५. १ चुटकी हींग
१६. ८-१० छुआरे २ घंटे के लिए भिगो के रख दे फिर इसे ४ पीस में काट लें
१७. २ चम्मच तरबूज के बीज
१८. २ चम्मच काजू किशमिश

विधि:-
       अमचूर  से लेकर सौंठ तक  की सामग्री एक बर्तन में लेकर एक साथ १० मिनट के लिए सिम पर उबाल लें | ठंडा करके इसे मिक्सी में पीस लें |फिर  इसे छान लें | फिर इस अमचूर के पानी को उबलने के लिए गैस पैर रख दें | फिर गुड़ डाले थोड़ी थोड़ी शकर डालकर करछी से चलते रहे फिर सरे सूखे मसाले डाल दें फिर छुआरे काजू किशमिश डाले | जैसे ही चटनी गढ़ी हो जाये | फिर उसके बाद तरबूज के बीज डालें | फिर ठंडा करके काम में लाएं |



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें