सोमवार, 10 सितंबर 2018

RAJMA BANANE KI RECIPE

सामग्री :-
१. १ कटोरी राजमा (६ घंटे के लिए भिगो के रख दे )
२. १ करछी तेल
३ ,२ प्याज़ का पेस्ट
४, ३ टमाटर का पेस्ट
५ ,१ चम्मच अदरक लहसुन,हरीमिर्च  का  पेस्ट
६,१ टीस्पून धनिआ पाउडर
७. नमक स्वादानुसार
८. १/४ टीस्पून हल्दी
९. १ टीस्पून राजमा मसाला
१० १/२ टीस्पून लालमिर्च पाउडर
११, थड़ी सी धनिआ की पत्ती
                             
विधि:-
कुकर में राजमा को डालें फिर उसमें पानी ,नमक और एक टीस्पून तेल डालकर उबालें | दूसरी तरफ कड़ाई में १ करछी तेल डालें | तेल गरम होने पर उसमे अदरक लहसुन हरीमिर्च का पेस्ट डालकर २ मं के लिए भुने  | फिर इसमें प्याज़ का पेस्ट डालकर गुलाबी होने तक भुने | फिर टमाटर और सारे सूखे मसाले डालकर तब तक भुने जब तक मसाला तेल न छोड़ दे | फिर इसमें उबले हुए राजमा दाल कर ५ मं के लिए भुने | १/२ गिलास पानी डालकर १ उबाल आने तक पकाएं | ऊपर से हरा धनिए की पट्टी डालें | चावल या रोटी के साथ परोसे | 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें