सोमवार, 3 सितंबर 2018

MUGLAI PANEER BANANE KI VIDHI

सामग्री:-
१. २५० ग्राम पनीर
२. प्याज का पेस्ट
३. १ चम्मच अदरक ,लहसुन ,और हरीमिर्च का पेस्ट
४. २ टमाटर का पेस्ट
५. १ प्याज बारीक़ पीस में कटी हुई
६. १ शिमलामिर्च बारीक़ कटा हुआ
७. १ टुकड़ा टमाटर बारीक़ कटा हुआ
८. १/२ कप खोया
९. १/२ कप मलाई या क्रीम
१०. १ टीस्पून गरम मसाला
११. १ टीस्पून लालमिर्च
१२. १ टीस्पून नमक
१३. १/४ टीस्पून हल्दी
१४. १ टीस्पून धनिआ पाउडर
१५. २ टेबल स्पून तेल
१६. २ चम्मच काजू बादाम दरदरे कूटे हुए

विधि:-
१. पहले कड़ाई में १ टेबल स्पून तैल  डालें
२.इसमें शिमलामिर्च, प्याज और टमाटर कटे हुए डाल दें फिर २ मिनट  बाद इसमें मोटे -२ पीसेस में कटा पनीर डालें और २ मिनट तक भुनने के बाद एक अलग प्लेट में निकल लें |
३. फिर कढ़ाई के बचे हुए तेल में १ टेबल स्पून तेल और डालें |
४. तैल गरम होने के बाद इसमें अदरक लहसुन.हरीमिर्च का पेस्ट डालें |  भुनने के बाद इसमें प्याज का पेस्ट डालें | प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भुने |
५. फिर इसमें टमाटर का पेस्ट और सूखे मसाले डालकर अच्छे से भूने |
फिर इसमें तली हुई शिमलामिर्च,प्याज टमाटर और पनीर डाल दें ,२ मिनट बाद काजू बादाम खोया और मलाई डालकर भुए जब तक साइड से सब्ज़ी  तेल ना छोड दें |
६. १ कप पानी डालकर ५ मिनट और पकाएं|
७, तैयार  है मुगलई पनीर ,इसे नान के साथ परोसें |


BEAN SALAD BANANE KI VIDHI

सामग्री:-
१. १/२ कप मूंगफली के दाने (थोड़ा सा गरम करके छिलका उतार लें | फिर दरदरा कूट लें | 
२. १ कप टमाटर कटा हुआ 
३. १ कप अनारदाना और अंगूर, ककड़ी 
४. १ कप पत्तागोभी बारीक़ कटी हुई 
५. १/२ निम्बू का रास 
६. १/२ चम्मच चाट मसाला 
७. १/४ टीस्पून नमक 
८. थोड़ा सा थोड़ा सा हरा धनिआ बारीक़ कटा हुआ 
९. १ हरीमिर्च बारीक़ कटी हुई. 

विधि :
एक बर्तन ले | उसमे मूंगफली से लेकर हरीमिर्च साडी सामग्री दाल दे | और अच्छे से मिक्स कर लें | 
तैयार है बीन सलाद | 



शनिवार, 1 सितंबर 2018

RAJBHOG HALWA BANANE KI VIDHI

सामग्री :-
  १. १ कप सूजी
२. १ कप दूध 
३. ३ कप पानी 
४. २ चम्मच या १/२ कप खोया 
५. १ १/२ कप चीनी 
६. १/२ कप से थोड़ा ज्यादा देसी घी 
७. २-३ पत्ती केसर की 
८.  २ छोटी इलायची 
९. २ चम्मच सूखा मेवा (काजू,बादाम,किशमिश)
१०. २ चम्मच बेसन 
११. १ चुटकी जलेबी का कलर 
१२. १ चम्मच खरबूजे के बीज 
१३. २-३ ड्रॉप्स गुलाबजल 
१४ थोड़ी सी गुलाब की पंखुड़ियां और चांदी  की बरख | 

विधि :-

सबसे पहले एक बर्तन में दूध पानी उबलनेउबलने रखें | इसमें िकुटी हुई इलायची केसर और कलर चीनी ,गुलाब जल डालकर अच्छे से घुलने तक पकाएं | इसको एक तरफ रख दें फिर कड़ाई में देसी घी डालकर सूजी डालकर धीमी आंच पर हल्का गुलाबी होने तक भुने फिर सिम  आंच पर धीरे २  चाशनी वाला पानी डालें और हिलाते जाएं | फिर इसमें ड्राई फ्रूट,खोया हाथ से खोलकर डालें डेमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक पानी सुख न जाएं | फिर एक बर्तन में निकलकर उसके ऊपर गुलाब की पंखुड़ी और चांदी की बरख सर्व करें |