शनिवार, 1 सितंबर 2018

BREAD ROLL BANANE KI VIDHI

सामग्री:-

१. ५ उबले हुए आलू
२. १/४ टीस्पून भुना जीरा पाउडर
३. १/४ टीस्पून सौंफ
४. नमक स्वादानुसार
५. १/२ टीस्पून लालमिर्च
६. १/४ टीस्पून अमचूर पाउडर
७. अदरक का पेस्ट
८.१/२ कटोरी धनिआ कटी हुई
९. १ हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
१०, ८-१० स्लाइस ब्रेड की |
११. एक कटोरी में थोड़ा सा पानी ब्रेड को गीला करने के लिए
१२ तलने  के लिए तैल

विधि:-
उबले हुए आलू में भुना जीरा से लेकर हरी मिर्च तक सब डालकर अच्छे  से मिक्स कर लें | फिर कड़ाई में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें ब्रेड को हाथ में लेकर पानी से गीला करके उसके ऊपर आलू का मिक्सर रखकर उसे अंडाकार शेप मे अच्छे से रोल केर लें | फिर इसे कड़ाई में डालकर मध्यम आंच पैर ब्राउन होने तक सेक लें | फिर इसे चटनी के साथ सर्व करें | 

NAVRATAN CHATANI KI VIDHI

सामग्री:-
१. १०० ग्राम अमचूर साबुत (१ गिलास पानी में २ घंटे के लिए भिगो दे
२. १/४ चम्मच सौंफ
३. १ टुकड़ा तेजपत्ता
४. १ छोटा टुकड़ा जायफल
५. १ छोटा टुकड़ा जावित्री
६. १/४ छोटा चम्मच जीरा
७. १ छोटा टुकड़ा सौंठ |
८. १/२ कप चीनी
९. ५० ग्राम गुड़
१०. १/२ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
११. १/२ टीस्पून काला नमक
१२. १/२ टीस्पून सफ़ेद नमक
१३. लालमिर्च
१४. १/२ टीस्पून गरम मसाला
१५. १ चुटकी हींग
१६. ८-१० छुआरे २ घंटे के लिए भिगो के रख दे फिर इसे ४ पीस में काट लें
१७. २ चम्मच तरबूज के बीज
१८. २ चम्मच काजू किशमिश

विधि:-
       अमचूर  से लेकर सौंठ तक  की सामग्री एक बर्तन में लेकर एक साथ १० मिनट के लिए सिम पर उबाल लें | ठंडा करके इसे मिक्सी में पीस लें |फिर  इसे छान लें | फिर इस अमचूर के पानी को उबलने के लिए गैस पैर रख दें | फिर गुड़ डाले थोड़ी थोड़ी शकर डालकर करछी से चलते रहे फिर सरे सूखे मसाले डाल दें फिर छुआरे काजू किशमिश डाले | जैसे ही चटनी गढ़ी हो जाये | फिर उसके बाद तरबूज के बीज डालें | फिर ठंडा करके काम में लाएं |



BHINDI KI SABJI BANANE KI VIDHI

सामग्री:-

१. १/२ किलो भिंडी                                         
२. १ करछी तेल
३ नमक स्वादानुसार
४. १ छोटा चम्मच धनिआ  पाउडर
५. १/२ चम्मच मिर्ची
६. १/४ चम्मच हल्दी
७. २ प्याज
                               


विधि:-
 
      भिंडी को गोल या लम्बाई में काटें \और प्याज को भी लम्बाई में काट ले
     गैस चालू करिए |गैस पर कड़ाई रखकर उसमें तेल डालें | तेल गरम होने के बाद उसमें  भिंडी डालें
    फिर इसमें नमक और हल्दी डालें फिर भिंडी थोड़ी नरम हो जाये तब इसमें प्याज डाल दें फिर इसमें धनिआ और मिर्ची डालकर और करछी से मिक्स करें | फिर ढकन से ढक कर १० मं के लिए १० मिनट के लिए रख दें |
फिर १० मिनट बाद गैस बंद करके भिंडी ककी सब्ज़ी को सर्व करें |